गया, अप्रैल 4 -- उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैताल में शनिवार को मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार चौधरी व मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार सिंह ने किया। इंटर साइंस में तनु कुमारी व अंकिता कुमारी तथा मैट्रिक में विक्की कुमार, आयुषी कुमारी व संध्या कुमारी को मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए। अन्य मेधावी छात्रों को भी पाठ्य सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...