बहराइच, मार्च 28 -- फखरपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में नालंदा फाउंडेशन की ओर से आईटीई मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार रहे। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संत कुमार चौबे ने किया। आईटीई प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। जिसमें बीईओ ने सहभागिता के साथ बच्चों से कहानी सुनकर उस पर सार्थक चर्चा की। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक फिरदौस, राजेश पांडेय, सत्यपाल यादव, सुनील सिंह, कुमकुम प्रजापति, दिवाकर पांडेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...