गढ़वा, नवम्बर 11 -- केतार। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रखंड में मनरेगा योजना के विभिन्न सूचकांक 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराने, उत्कृष्ट बागवानी, सखी, ई केवाईसी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों / मजदूरों को बीडीओ प्रशांत कुमार ने प्रखंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने और सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने वाले कर्मियों को सम्मानित कर उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कर्मियों से अपने कार्यों का निष्पादन पूरे मनोयोग से करने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचे। मौके पर बीपीओ कमलेश कुमार, रोजगार सेवक पंकज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्...