अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2025-26 के तहत पांच पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। खैर ब्लॉक की अरनी पंचायत ने पहला स्थान हासिल कर 35 लाख रुपये की राशि प्राप्त की है। टप्पल ब्लॉक की हाजियापुर दूसरे स्थान पर रही, जिसको 30 लाख, घांघौली तीसरे स्थान पर रही और 20 लाख रुपये की राशि मिली। चंडौस की बिसारा पंचायत को 15 लाख और जवां की गोधा पंचायत को 10 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। उक्त धनराशि से ग्राम पंचायतें विकास कार्य कराएंगी। साल 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के नाम शासन को भेजे गए थे, जिसमें पांच का चयन किया गया। शासन स्तर से ग्राम पंचायतों को पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवे स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.