बहराइच, अप्रैल 16 -- बहराइच। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र वेदांग पटवा ने 96.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर माता पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस सफलता पर ब्लॉक मुख्यालय फखरपुर में अधिकारी तथा कर्मचारियों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षकों ने उन्हें माला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पेशकार यादव, सौरभ अवस्थी, रामपलटन पांडेय, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य उमेश शुक्ला, सौरभ अवस्थी, महेश त्रिपाठी, हृदय राम गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जेएसएसएस स्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार...