कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पॉवर सिस्टम रिसर्च एवं इनोवेशन के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रिड-इंडिया पॉवर सिस्टम अवार्ड 2026-27 दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का यह 15वां संस्करण है। इसका आयोजन ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड और आईआईटी कानपुर के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) की ओर से किया जा रहा है।इस पुरस्कार के तहत देशभर के शोधार्थियों को दो श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। डॉक्टोरल कैटेगरी में 15 विजेताओं को 1.5 लाख रुपये एवं प्रमाणपत्र और मास्टर कैटेगरी में 15 विजेताओं को 60 हजार रुपये एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पॉवर सिस्टम से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों जैसे सिस्टम ऑपरेशंस, रिन्यूएबल एनर्जी,...