उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत
बागेश्वर, सितम्बर 2 -- बागेश्वर। उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग कर्मचारियों, स्वरोजगार में लगे दिव्यांगजनों और उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। वर्ष 2026-27 के लिए समाज कल्याण विभाग ने पुरस्कार के लिए पात्र लोगों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी ने बताया कि समाज कल्याण निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले के पात्र दिव्यांगजन निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, स्वरोजगार में रत दिव्यांग व्यक्ति, दिव्यांगजनों के सेवायोजक, प्लेसमेंट अधिकारी, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी और दक्ष दिव्यांग कर्मचारी पात्र होंगे। इच्छुक पात्र व्यक्ति आवश्यक विवरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.