रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शोधार्थी रहे डॉ. सोनू कुमार महावर को उत्कृष्ट डॉक्टोरल शोध के लिए 'डॉ. बीके भदौरिया मेमोरियल अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग डॉक्टोरल थीसिस-2024' से सम्मानित किया गया है। रेंज मैनेजमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, झांसी की ओर से उन्हें यह सम्मान 23 सितंबर को प्रदान किया गया। डॉ. महावर ने विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अध्ययन महाविद्यालय से कृषि रसायन विषय में पीएचडी की है। उनका शोध विषय 'कुछ जिंजिबरेसी कुल के औषधीय पौधों की पादप-रासायनिक विविधता व कीटनाशी क्षमता का अध्ययन' था। उन्होंने शोध कार्य डॉ. रवेंद्र कुमार के निर्देशन में पूरा किया। शोध में चयनित पौधों में पाए जाने वाले विभिन्न पादप-रासायनिक घटकों की विविधता और उनकी कीटनाशी उपयोगिता का मूल्यांकन किया गया। उत्कृ...