गौरीगंज, दिसम्बर 23 -- अमेठी। संवाददाता राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर मंगलवार को कृषि भवन ताला परिसर में चार दिवसीय किसान गोष्ठी की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों से चयनित किसानों को उनके उत्कृष्ट कृषि उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ सचिन सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकि अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की बात कही। गेहूं उत्पादन के लिए मुसाफिरखाना विकास खंड के पिंडरा ठाकुर निवासी अंशु को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। चना उत्पादन के लिए सिंहपुर के टेढ़ई निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया। मटर उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन के लिए जगदीशपुर के प्रेमगढ़ निवासी अजय कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला। सरसों उत्पादन के लिए मुसाफि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.