कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने धनबाद मंडल के 31 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। सम्मानित कर्मचारियों ने मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल सहित अन्य संरक्षा संबंधी खामियों का समय रहते पता लगाकर संभावित दुर्घटनाओं और परिचालन बाधाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सतर्कता और समर्पण से रेल संचालन सुरक्षित और सुचारू बना रहा। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...