उत्कृष्ट कार्य में माधव व मतल सबर सम्मानित
घाटशिला, जून 15 -- घाटशिला। चेंगजोडा टोला सबर बस्ती में समाज सेवी सुखराम सबर की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर डोकलो सोहोर स्वशासन व्यवस्था जो झारखंड की खड़िया सबर जनजाति की एक अत्यन्त प्राचीन और स्वशासन प्रणाली है। समुदाय का नेतृत्व डोकलो सोहोर पूरी जनजाति के कल्याण, सामाजिक एवम सांस्कृतिक एकता एवं सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण एवम संवर्धन करना सुनिश्चित करता है। इसके लिए डोकलो सोहोर पद माधव सबर एवं डाकुवा पद मतल सबर का सर्वसम्मति से चयन किया गया। समाज के लोगों ने दोनों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर मानकी मुंडा संघ जिलाध्यक्ष रोशन पूर्ति, शिव चरण समद, इंद्रजीत मुंडा, सुखराम सबर, गणेश सबर, गांदू सबर, रेणुका सबर, सरजीवनी सबर, गुलापी सबर, राजू सबर आदि उपस्थित थे। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.