झांसी, जून 11 -- उरई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल नेतृत्व तथा वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्य करने पर 25 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर उनके चेहरे खिल उठे। सम्मानित कर्मचारियों का चयन उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता, नवाचार, समयबद्ध अनुरक्षण तथा रेल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर किया गया। सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र के साथ 1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह पहल विभाग में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारी सुधीर को झांसी में किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान अधिकारि...