लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्री-प्राइमरी शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रॉकेट लर्निंग संस्था की ओर से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान लर्निंग रॉकेट के प्रतिनिधि व कार्यक्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद कहा कि पोषण के साथ ही बच्चों की शिक्षा पर भी समान ध्यान देना आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के सीखने के लिए सशक्त वातावरण प्रदान करना है। बच्चों शिक्षा के लिए तैयार करना है। रॉकेट लर्निंग प्रतिनिधि व आईसीडीएस स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर बृजेन्द्र अग्निहोत्री ने बताया कि परियोजना स्तर पर शालापूर्व शिक्षा में सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार...