बरेली, फरवरी 27 -- पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में गुरुवार को भव्य बड़ा खाना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा और विशिष्ट अतिथि उपमहानिरीक्षक रेंज अजय कुमार साहनी ने किया। समारोह का शुभारंभ शाम 6:50 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में हुआ। विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि का पुलिस परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डीएम अविनाश सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीडीओ देवयानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह रहा। कानून व्यवस्था बनाने रखने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और कर्तव्यनिष्ठा दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.