उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा सीखो-सिखाओ अवॉर्ड, 20 सितंबर तक आवेदन
सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में नए प्रयोग, बेहतर शैक्षिक माहौल और बच्चों के हित में उल्लेखनीय काम करने वालों को अब प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। शासन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, विद्यालय, ग्राम पंचायत, ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों के लिए सीखो-सिखाओ अवॉर्ड शुरू किया है। पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है।बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। पुरस्कार के लिए पांच श्रेणियां तय की गई हैं। इनमें शिक्षक पुरस्कार, विद्यालय पुरस्कार, ग्राम पंचायत पुरस्कार, बीआरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.