सासाराम, मार्च 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार दिवस पर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व विभिन्न नवाचारों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पीएमश्री चौबे जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमकरूप अकोढीगोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह जिलाध्यक्ष ऑल बिहार टीचर्स एसोसिएशन दीपक कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में विद्यालय में कई सकारात्मक शैक्षणिक गतिविधियों का सफल संचालन हुआ है, जिससे छात्रों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार देखा गया है। डीपीओ रोहित रौशन, निशांत गुंजन व प्रियंका कुमार ने उन्हें संयुक्त रूप से प्रशस्ति...