सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवा रोजगार व कौशल विकास मंत्रालय के तहत जिला नियोजनालय द्वारा संचालित कुशल युवा केंद्रों के उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में सफलतापूर्वक संचालित कुशल युवा केंद्र अर्जुन फाउंडेशन व सत्येंद्र सिंह एंड कॉलेज के निदेशकों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने एक समारोह में प्रदान किया। जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि कुशल युवा केंद्र जिले के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सम्मान प्राप्त करते हुए अर्जुन फाउंडेशन के निदेशक अर्जुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.