देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने महिला थाने में तैनात उप निरीक्षक निशा कुमारी को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।छह मई को महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव को सूचना मिली कि सिंधी मिल कालोनी में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती भटक रही है। सूचना के बाद महिला थानाध्यक्ष ने तत्काल महिला उप निरीक्षक निशा कुमारी को मौके पर भेजा। महिला उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंची और युवती से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास की, लेकिन सफलता नहीं मिली।महिला उप निरीक्षक ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवती को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां युवती का उपचार हुआ। बाद में कोतवाली पुलिस के प्रयास से युवती की पहचान हुई और परिजनों को सौंप दिया गया। बेहतर कार्य करने पर महिला उप निरीक्षक को एसपी ...