देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर बीआरसी परिसर में बुधवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, शिक्षक संकुलों एवं एआरपी को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।आंगनवाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयी शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाने के लिए बुधवार को सदर बीआरसी पर हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, कविता, खेल आधारित गतिविधियां एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दी। वहीं कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, शिक्षक संकुलों एवं एआरपी को उनके सराहनीय कार्यों के लिए मोमेंटो ए...