कोटद्वार, दिसम्बर 9 -- वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से संगठन का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक बारातघर के सभागार में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का आरंभ मुख्य अतिथि संगठन अध्यक्ष पी एल खंतवाल, मुख्य अतिथि सहकारिता विभाग भारत सरकार के महानिदेशक डा. मनोज कुमार व विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सुषमा थलेड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन जनहित के कार्य करने के साथ ही युवा पीढ़ी को भी अपने अनुभव का लाभ दे रहा है, जो संगठन की अच्छी पहल है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि संगठन के सदस्य समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं को उठात...