बक्सर, मई 28 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 'डायट' में कार्यक्रम हुआ आयोजित बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स द्वारा शिक्षकों को किया जा रहा है सम्मानित फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। राष्ट्रीय मंच पर शिक्षकों को पहचान दिलाने के लिए बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स ने एक नई पहल शुरू की है। यह शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने में अहम साबित हो रही है। शिक्षकों ने अपनी मेहनत और समर्पण से नवाचार की शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इसे लेकर डुमरांव स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान 'डायट' में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 90 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षा के क्षेत्र नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानितसम्मान समारोह का आयोजन मौके पर मौजूद डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने क...