धनबाद, अप्रैल 28 -- धनबाद रेल मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 रेलकर्मियों को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने सोमवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीआरएम कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में डीआरएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। फरवरी 2026 में इन कर्मचारियों की सक्रियता के कारण रेल दुर्घटनाएं टाली जा सकीं। रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगा कर ट्रेनों को दुर्घटनाओं से बचाया था। इस अवसर पर सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन प्रदीप कुमार और कोल एरिया मैनेजर रतन कुमार झा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- धनबाद मंडल में 29 रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.