मऊ, जनवरी 27 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ संजय गुप्ता ने 34 वैक्सीनेटर और कोल्ड चैन ऑपरेटर को टीकाकरण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया। साथ ही आगे भी इसी तरह कार्य करने की बात कहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वैक्सीनेटर और कोल्ड चैन ऑपरेटर को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेटर और कोल्ड चैन ऑपरेटर ने टीकाकरण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनकी मेहनत से जिले में टीकाकरण दर में वृद्धि हुई है। कहा कि यह सम्मान वैक्सीनेटर और कोल्ड चैन ऑपरेटर के लिए एक प्रेरणा है और उन्हें आगे भी इसी तरह से काम करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.