बलरामपुर, मार्च 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय नववर्ष की पूर्वसंध्या पर स्थानीय श्री अवध पैलेस में क्रांतिकारी विचार मंच का 26वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल व नपाप अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्कूली बालिकाओं ने महिषासुर मर्दन व श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मन्नू लाल चौहान, अभय प्रताप सिंह, शिक्षक इ्ंद्र प्रकाश त्रिपाठी, थारू जनजाति की बालिकाओं के लिए आवास एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था देने वाली आद्या सिं...