मोतिहारी, मार्च 28 -- केसरिया । राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायती राज संस्था के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायतों के मुखिया को विभाग द्वारा यूपी के लिए 40 मुखिया को चयनित किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को देखते हुए ग्राम पंचायत राज मठिया की मुखिया ज्योति कुमारी का चयन किया गया है । वाराणसी के ग्राम सभा रसूलपुर , विकासखंड पिंडारा भ्रमण के दौरान अपने पंचायत को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। साथ ही पंचायत कार्यशैली पर रचित कविता का बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। पंचायती राज के समन्वयक तथा बिहार के सभी मुखिया ने इनके विचारों और प्रस्तुति के लिए काफी प्रशंसा किया। विशेष रूप से यह भ्रमण काफी प्रेरणादायक और अनुभवपूर्ण रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...