देवघर, नवम्बर 11 -- सारवां। झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह प्रखंड व पंचायत कार्यालय में मंगलवार को धूमधाम से उत्सव की तरह मनाया गया। इस अवसर पर मनरेगा कर्मियों के बीच कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें शपथ ग्रहण एवं मनरेगा विषय पर विशेष चर्चा की गई। झारखंड निर्माण से अब तक 25 वर्षो की याद संस्कृति और विकास की कहानी बताया गया। जिसमें ग्रामीण इलाके में मनरेगा द्वारा रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने, मजदूरों का पलायन रोकने, गरीबी कम करने सहित समग्र विकास की दिशा में कार्य करना शामिल रहा। अंत में मजदूरों के बीच सस्ती सरकारी सामग्री, चादर, कुदाल आदि वितरण किया गया। मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीरबल मंडल, चंद्रकिशोर यादव, शोभा देवी, रीना कुमारी अर्चना देवी, किरण देवी, लखेन्द्र मंडल आदि को फूलमाला के साथ प्रशस्ति पत्र ...