बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। कैंप कार्यालय पूरब टोला में गुरुवार को सामाजिक संस्था शाश्वत सेवार्थ समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विधायक ने कहा कि शाश्वत सेवार्थ समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्य प्रेरणादायक हैं। संस्था शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। समारोह के दौरान डॉ. तुलसी दुबे, डॉ. साधना श्रीवास्तव, रमेश यादव, वीरेंद्र मिश्रा और डॉ. प्रतीक मिश्रा को समाज सेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के...