बागेश्वर, जनवरी 24 -- जिले में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने "मैं भारत हूं" लोगो का अनावरण किया। लोगो को मतदान की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। सीडीओ ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलओ से घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब अधिक से अधिक लोग मतदान करेंगे तभी योग्य प्रतिनिधि लोकसभा एवं विधानसभा तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.