गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय के कैंपस में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक की ओर से जिले के विभिन्न विभिन्न प्रखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को टूलकिट व शॉल ओढ़ा बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता अजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने पाइपलाइन के रखरखाव में प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जल जीवन मिशन की सफलता में वह एक मजबूत कड़ी हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि 8 मार्च से शुरू हुआ जल महोत्सव 22 मार्च (विश्व जल दिवस) तक चलेगा। उस दौरान जल संरक्...