बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के सभी शिक्षकों को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के प्रोफेसर छत्रसाल तथा खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस एवं प्रीति शुक्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज आफ टीचर एजुकेशन के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में बिजनौर से ललित कुमार शर्मा ,पारूल चौधरी, मणि सिंह ,ललित कुमार, अंकित कुमार को सम्मानित किया गया।‌ कार्यक्रम में बिजनौर से छात्रवृत्ति परीक्षा कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर आकाश अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज वार्ष्णेय तथा...