बलरामपुर, फरवरी 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में शनिवार को जेनस इनीशिएटिव्स द्वारा छात्रवृत्ति वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन देश के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से 12वीं उत्तीर्ण आठ छात्राओं को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक अभाव प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए। संस्था का उद्देश्य मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देना है, ताकि उनकी पढ़ाई निरंतर जारी रह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.