भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर। जीवन जागृति सोसायटी की ओर से गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सचिव सोमेश यादव और मंजूषा प्रशिक्षक मनोज पंडित को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित कई सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सचिव को उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'डॉक्टर बिटिया' की अपार सफलता और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मंजूषा प्रशिक्षक मनोज पंडित को राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संस्था में तीन नए सदस्य काशी कान्त, विक्रम कुणाल और अभय कुमार मिश्रा को जोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.