देहरादून, मार्च 7 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) ने पीएनबी मंडल कार्यालय के सहयोग से 24वें 'उमा-शक्ति सम्मान' समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष गीता धामी, मेयर सौरभ थपलियाल, संस्कृति परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, पीएनबी जोनल मैनेजर अनुपम, मंडल प्रमुख अभिनंदन सिंह, उमा अध्यक्ष साधना शर्मा और सचिव नीलिमा गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि गीता धामी ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपने अलग पहचान बना रही है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। अध्यक्ष साधना शर्मा ने बताया कि संस्था अपनी स्थापना से ही समाज सेवा में जुटी महिलाओं को सम्मानित कर रही है। इस व...