हरिद्वार, जनवरी 7 -- हरिद्वार। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) ज्वालापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप शर्मा एवं पार्षद आशुतोष चक्रपाणि ने शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अतिथियों ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम प्रभारी अनु सिंह ने शिविर के दौरान सात दिनों तक की गई गतिविधियों की विस्तृत जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...