लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- मितौली, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 7 वर्ष पूरे होने पर सीएचसी में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके समर्पण और मेहनत से ही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान सीएचओ, स्टाफ नर्स, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक...