गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रौजा में मंगलवार को सिल्वर जुबली छात्र सम्मेलन सकुशल संपंन हो गया। इसमें 1995 बैच से अबतक के सीनियर्स ने प्रतिभाग किया। 25 वर्षों में कॉलेज द्वारा की गई उन्नति और प्रगति को सीनियर्स छात्रों ने सराहा। इसमें सीनियर्स छात्रों की ओर से क्रिकेट मैच, बैडमिंटन मैच, टेबल टेनिस भी खेला गया। जिसमें पुराने विद्यार्थी जीवन को फिर से याद किया। कई सुनहरी यादों को संजोए हुए इस कार्यक्रम में फिल्मी गीत, डांस, मिमिक्री आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। सीनियर्स ने जूनियर छात्रों की ओर से की गई तैयारियों को सराहा। साथ ही चिकित्सा जीवन के अपने संस्मरण सुनाए और एक अच्छे चिकित्सक बनने के गुर सीखाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय संस्कारधनी महाविद्यालय है। जो शि...