कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद छिबरामऊ में सफाई विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे एवं अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महिला कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी महिलाएं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं, जो सराहनीय है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने भी महिलाओं के समर्पण और मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिला, सफाईकर्मी किरन देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.