रिषिकेष, मई 31 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। रविवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते हैं, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सदैव...