लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- फरधान, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएचसी फरधान में कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. पल्लवी महिंद्रा मेडिकल ऑफिसर आरबीएसके, डॉ. सरिया बानो एआरओ, कनक तिवारी, समीक्षा गुप्ता स्टाफ नर्स, कविता वर्मा, प्रीति वर्मा, प्रियंका, अनीता वर्मा, कुसुम कुमारी एएनएम, रीता वर्मा, सरला शुक्ला, पिंकी वर्मा आशा संगिनी, रचना पांडे, राजकुमारी, जूली वर्मा, रेखा वर्मा और सुनीता वर्मा आशा कार्यकर्ती शामिल रहीं। अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने सभी महिला कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान अमन अंसारी, दिनेश कुमार बीसीपीएम, यशपा...