रायबरेली, मार्च 8 -- रायबरेली संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के सभागार में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सभी विकास और नगर क्षेत्र की 23 महिला शिक्षिकाओं को विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह न सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी राही ने बेसिक अधिकारी अधिकारी का सम्मान किया। इसमें जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया। इसमें अनुप्रिया सिंह, दीपिका सिंह, प्रीति वर्मा, मृदुल रानी, अरुणा सिंह ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा है कि शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका महिला सशक्तिकरण मे विशेष योगदान है. और इसका लाभ बेसिक शिक्षा विभाग को ...