लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में नगरपालिका चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर शनिवार को जिला प्रशासन ने अधिकारी-कर्मियों को सम्मानित किया। समाहरणालय में इस सम्मान समारोह में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि लोहरदगा जिला में सभी बड़े पर्व-त्यौहार बिना किसी छोटी गलती के शांतिपूर्ण संपन्न हो गये। प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने बड़े ही सूझबूझ के साथ अपने कर्त्तव्य निभाये जो प्रशंसनीय है। कई अवसर पर चुनौतियां आयीं जिसमें सभी वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों ने बेहद सूझबूझ के साथ कार्य सम्पन्न किया, सभी बधाई के हकदार हैं। बिना टीम वर्क के यह संभव नहीं था। उपायुक्त लोहरदगा ने उक्त बातें आज पदाधिकारियों व कर्मियों के सम्मान समारोह में कही। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य किसी भी पदाधिकारी व कर्मी के लिए पूरे सेवा काल मे महत...