गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- गाजियाबाद। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। लोहियानगर स्थिति हिंदी भवन में आयोजित "सशक्त नारी सम्मान'' कार्यक्रम के तहत यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, गाजियाबाद एवं रामराग लोक संस्कृति संस्थान की ओर से किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के 11 विभागों से चयनित कुल 60 सशक्त महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, क्रीड़ा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगर निकाय, स्वयं सहायता समूह, महिला एवं बाल संरक्षण इकाई सहित अन्य विभागों से जुड़ी महिलाएं शामिल रही। इस दौरान लोक गायिका कुमारी सोनम एवं अन्य कलाकारों की सांस्कृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.