घाटशिला, अप्रैल 16 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत की मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में आयोजित कार्यशाला में पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष सम्मान से नवाजा। सरकार की ओर से निर्धारित नौ स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों की समीक्षा की गई। जिसमें बेहतरीन अंक प्राप्त करने के आधार पर मुखिया को सम्मानित किया गया। पंचायत कार्यालय में बुधवार को जनता से मिलते हुए मुखिया मुर्मू ने खुशी जाहिर की। बताया कि उनके कार्यकाल में बदहाल पंचायत भवन की स्थिति में सुधार किया गया। सीसीटीवी, इंटरनेट, साउंड सिस्टम और हेल्प डेस्क जैसी आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। धरातल पर उतरी पीसीसी सड़क, तालाबों पर घाट और सोलर जलमीनार जैसी योजनाओं के साथ गरीब कन्याओं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.