उत्कृष्ट इंजीनियर संग जिम्मेदार नागरिक भी बनें
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एचबीटीयू में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को वेस्ट कैंपस स्थित शताब्दी भवन में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि छात्रों का लक्ष्य केवल उत्कृष्ट इंजीनियर बनना नहीं बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनना होना चाहिए। उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ अनुशासन, मानवीय मूल्यों और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. वंदना दीक्षित और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सीएल गहलोत ने शैक्षणिक व्यवस्था व छात्र सुविधाओं की जानकारी दी। छात्रों को विभिन्न स्कूलों और विभागों की जानकारी दी। प्रो. गेहलोत ने बताया कि 18 से 27 अगस्त के बीच इंडक्शन प्रोग्राम होगा, जिसमें व्यक्तित्व विकास, प्रेरक व्याख्यान, योग और खेल गतिविधियां आयोजित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.