गया, अप्रैल 4 -- गुरुआ बाजार के अंबेडकर नगर स्थित रौशन एसएस ग्रामर कोचिंग में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संचालक रौशन कुमार ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 440 अंक प्राप्त करने वाले आयुष कुमार को 5100 रुपये नगद व शील्ड देकर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। वहीं प्रिंस कुमार, राकेश कुमार और प्रीति कुमारी सहित कई छात्रों को सम्मान मिला। कार्यक्रम में शिक्षक जितेंद्र शर्मा, दीपु शर्मा, शबनम कुमार और योगेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...