बदायूं, मार्च 29 -- फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कक्षा पीजी से दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद शाक्य, एडवोकेट प्रमोद सिंह व शिवोम सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डायरेक्टर वीपी सिंह ने शिक्षा को नेतृत्व से जोड़ने पर बल दिया। एमडी राहुल कुमार सिंह ने अभिभावक-शिक्षक समन्वय को सफलता की कुंजी बताया। अंत में प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.