उत्कल समाज इंटर कॉलेज में प्रो. दीनानाथ यादव के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- जमशेदपुर। उत्कल समाज इंटर कॉलेज जमशेदपुर में भौतिकी फिजिक्स विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. श्री दीनानाथ यादव के 11 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित शैक्षणिक सेवा पूर्ण होने पर समाज एवं कॉलेज परिवार की ओर से भावभीनी सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने प्रो. यादव के शिक्षण कार्य, अनुशासन, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण तथा उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व की मुक्तकंठ से सराहना की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को सदैव स्मरणीय बताया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.