सराईकेला, अप्रैल 2 -- सरायकेला। उत्कल दिवस पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छऊ कला के क्षेत्र में जीवन समर्पित करने वाले कलाकारों और गुरुओं को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि छऊ कला सांस्कृतिक धरोहर है। इसे जीवित रखने में इन कलाकारों का बड़ा योगदान है। एसडीओ ने कलाकारों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में छऊ कला की विभिन्न विधाओं के दिग्गजों को सम्मानित किया गया। जिनमें मुखौटा निर्माता सुशांत महापात्र, ताल वादक मंगला मुखी, शहनाई वादक सुधांशु पाणी, अलंकार मुकुट निर्माता अजय साहू, अंगाभरणम निर्माता कैलाश सिंहदेव आदि के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष...