हापुड़, मई 28 -- भारतीय किसान यूनियन मेरठ ने उत्कल कंपनी पर आलू किसानों के करोड़ों रुपये बकाया होने का आरोप लगाते हुए हापुड़ जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। भाकियू नेताओं का कहना है कि पिछले दो वर्षों से किसान अपने भुगतान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सभी किसानों को उनका बकाया नहीं मिल सका है। भाकियू मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने जारी बयान में कहा कि पूर्व जिलाधिकारी द्वारा कुछ किसानों का भुगतान कराया गया था तथा शेष किसानों के भुगतान के लिए 10 मई तक का समय मांगा गया था। अब तय समय सीमा पूरी होने के बावजूद जिला प्रशासन किसानों की समस्या की सुनवाई नहीं कर रहा है, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मेरठ जनपद के किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। किसान लंबे समय से अपने...