जमशेदपुर, जुलाई 30 -- उत्कल एसोसिएशन में मंगलवार देर शाम जोरदार हंगामा हुआ। हंगामा यहां तक पहुंच गया कि कार्यालय में ताला जड़ दिया गया। इस हंगामा के कारण फाइनल सूची भी जारी नहीं हो पाई और फाइनल सूची बुधवार को जारी की जाएगी। उत्कल एसोसिएशन का चुनाव 9 अगस्त को निर्धारित है। चुनाव को लेकर मंगलवार की शाम को नए सदस्यों के मताधिकार को लेकर विरोध शुरू हो गया। 16 कार्यकारिणी सदस्य एवं समर्थन करने वाले 9 कार्यकारिणी सदस्यों के बीच हंगामा हुआ। एक ओर जहां कार्यकारिणी सदस्य अशोक सामंत, सुजाता चौधरी, प्रतिभा मोहंती नए सदस्यों के मतदान का विरोध करते रहे। वहीं, उत्कल एसोसिएशन के महासचिव तरुण महांती के नेतृत्व में सदस्यों ने मताधिकार का समर्थन किया। अंतत: कोई भी झुकने को तैयार नहीं हुआ। तरुण महांती की ओर से बताया गया कि चुनाव हर हाल में निर्धारित तिथि को...